REET Mains Time Table 2026: राजस्थान में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है क्योंकि REET परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार लंबे समय से परीक्षा तारीख और शिफ्ट टाइम का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है और उम्मीदवार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।
REET परीक्षा 2026 कब होगी
आधिकारिक जानकारी के अनुसार REET 2026 की परीक्षा 17 जनवरी से 20 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी और इन सभी परीक्षा का आयोजन सात पारियों मे अलग-अलग दिनों में आयोजित होगी ताकि सभी लेवल के अभ्यर्थी आसानी से परीक्षा दे सकें। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी।
REET 2026 शिफ्ट टाइमिंग और परीक्षा कार्यक्रम
राजस्थान में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए REET 2026 का पूरा टाइम टेबल सामने आ चुका है। इस बार परीक्षा कई दिनों में और अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएगी ताकि सभी विषयों की परीक्षा व्यवस्थित तरीके से कराई जा सके। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा, जिससे बायोमेट्रिक जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें।
REET लेवल 1 परीक्षा तिथि और समय
प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2025 (लेवल-प्रथम) सामान्य विषय की परीक्षा 17 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक होगी। इसके बाद 20 जनवरी 2026 को लेवल-प्रथम संस्कृत विषय की परीक्षा रखी गई है, जो सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी।
REET लेवल 2 Science और Maths परीक्षा शेड्यूल
उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा 2025 के अंतर्गत लेवल-द्वितीय (Science एवं Maths) की परीक्षा 18 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक कराई जाएगी। इस शिफ्ट में विज्ञान और गणित विषय के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
REET लेवल 2 Social Study परीक्षा टाइमिंग
उसी दिन यानी 18 जनवरी 2026 को लेवल-द्वितीय Social Study विषय की परीक्षा अपरान्ह 03:00 बजे से सायं 05:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दूसरी शिफ्ट में होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को शिफ्ट टाइम का विशेष ध्यान रखना होगा।
REET लेवल 2 English और Hindi परीक्षा तिथि
19 जनवरी 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा के अंतर्गत लेवल-द्वितीय English विषय की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। इसी दिन शाम की शिफ्ट में लेवल-द्वितीय Hindi विषय की परीक्षा अपरान्ह 03:00 बजे से सायं 05:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
REET लेवल 2 Sanskrit परीक्षा कार्यक्रम
REET 2026 की अंतिम परीक्षा 20 जनवरी 2026 को लेवल-द्वितीय Sanskrit विषय के लिए आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा अपरान्ह 03:00 बजे से सायं 05:30 बजे तक होगी और इसी के साथ REET 2026 की सभी परीक्षाएं पूरी हो जाएंगी।
REET लेवल 1 और लेवल 2 का शेड्यूल
REET लेवल 1 परीक्षा कक्षा 1 से 5 के लिए आयोजित की जाएगी जबकि लेवल 2 परीक्षा कक्षा 6 से 8 के लिए होगी। दोनों लेवल की परीक्षा अलग-अलग तारीखों में रखी गई है, जिससे अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय मिल सके और किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
REET 2026 एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी
परीक्षा से कुछ दिन पहले REET 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइम और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी होगी। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न और जरूरी निर्देश
REET 2026 परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रश्न पत्र निर्धारित सिलेबस के अनुसार होगा। अभ्यर्थियों को पहचान पत्र, एडमिट कार्ड और आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य है, साथ ही परीक्षा केंद्र पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।
REET Mains Time Table 2026 अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
REET 2026 टाइम टेबल जारी होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी पढ़ाई का सही प्लान बनाकर रिवीजन पर ध्यान देना चाहिए और आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहना चाहिए ताकि किसी भी बदलाव की जानकारी तुरंत मिल सके।